समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका
Showing posts with label प्राणायाम. Show all posts
Showing posts with label प्राणायाम. Show all posts

11/8/09

योग साधना के व्यापक अर्थ हैं-चिंत्तन आलेख (yogsadhna-hindi lekh)

वह योगासन शिक्षक हैं न कि एक संपूर्ण योग गुरु-कम से कम योग के संबंध में उनका से कथन कि ‘योग तो एक सांस लेने की क्रिया  है’ यही समझा में आ सकता है। जिस भारतीय योग को हम जानते हैं उसके आठ भेद हैं-यम,नियम,आसन,प्राणायाम,प्रत्यहार,धारणा,ध्यान और समाधि।
भारतीय योग एक विज्ञान है न कि एक सामान्य व्यायाम। योग का सामान्य अर्थ है ‘जोड़ना’ पर वास्तव में इसका भावार्थ है स्वयं को पहले आत्मा और फिर परमात्मा से जोड़ना। इसमें संकल्प का सबसे बड़ा खेल है। अगर साधक का संकल्प पवित्र और दृढ़ है तो वह समस्त प्रक्रियाओं को सहजता से पार करता है। योग जीवन जीने की एक कला है न कि केवल अपने को स्वस्थ रखने वाला व्यायाम।
पहले हम संकल्प की बात करें। सांस तो सभी लेते हैं। बुद्धिमान विक्षिप्त, ज्ञानी विज्ञानी, अपराधी फरियादी और विशिष्ट सामान्य मनुष्य हमेशा सांस लेते हैं। फिर भी सभी प्रकार के मनुष्यों में अंतर होता है जो उनके कर्म तथा व्यवहार से प्रकट होता है। इस संसार में दो ही मार्ग हैं एक है योग का दूसरा है रोग का। भोग तो सभी करते हैं पर योगी न केवल संयम बरतते हुए उसका पूरा आनंद उठाते हैं जबकि भोगों में ही अपना लक्ष्य देखने वाले रोग की तरफ अग्रसर होते हैं और उनका आनंद भी क्षणिक ही प्राप्त होता है।
मनुष्य का संकल्प हमेशा पवित्र होना चाहिये। उसके बाद आता है नियम। योग करने के लिये हमेशा साफ सुथरा स्थान चुनना चाहिये। जिन वस्तुओं के उपभोग को योग ज्ञान निषिद्ध बताता है उससे परे रहना चाहिये। योग हमेशा खाली पेट प्रातः करना चाहिये। अगर शाम को करना हो तो पांच घंटे पूर्व कोई वस्तु खाना नहीं चाहिए। अर्थात इसका नियम है। फिर आते हैं योगासन और प्राणायम पर। योगासन के माध्यम से अपनी देह के विकार निकालते हुए बाद में प्राणायाम के द्वारा अपने विकारों को ध्वस्त करना भी जरूरी है। फिर आता है धारणा, प्रत्याहार तथा समाधि। कहने का तात्पर्य यह है कि योग एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे गुजर कर मनुष्य अपने जीवन में प्रखरता और तीक्ष्ण बुद्धि प्राप्त करता है।
अब हम उन योग शिक्षक द्वारा दिये जा रहे प्रशिक्षण की बात करें तो निश्चित रूप से उनकी प्रशंसा करना चाहिये। सच तो यह है कि जो लोग योग करना चाहते हैं यह योगासन और प्राणायाम उनके अनुसार सीख लें। अब सवाल आता है कि फिर आखिर उनसे असहमति किस बात की है। हमारी असहमति तो केवल इस बात पर है कि योग साधना का इतना संकीर्ण उद्देश्य मत प्रचारित करिये कि पूरा विश्व उसे केवल दैहिक साधना मानकर रह जाये। बात थोड़ी आगे भी करें तो लगता है कि जब आदमी देह और मन के विकारों से मुक्त हो जाता है तो वह इतना प्रखर और बुद्धिमान हो जाता है कि उस पर कोई अपनी बात बिना प्रमाण के लाद नहीं सकता। वह मन और देह का ऐसा विशेषज्ञ हो जाता है जो अपने चित्त की अवस्था को भी दृष्टा की तरह देखता है। निद्रा और जाग्रतावस्था दोनों में वह सतर्क रहते हुए जीवन का आनंद आता है।
योग को व्यायाम या सांस लेने की क्रिया कहना अपना अज्ञान प्रदर्शन करना ही है। उसी तरह यह कहना कि योग से किसी धर्म को खतरा नहीं है, अपने आप में इसका प्रमाण है कि इसका अध्यात्मिक महत्व आपको नहीं मालुम है। योग साधना करते हुए आदमी आत्मकेंद्रित होता चला जाता है और जब वह दृष्टा की तरह चरम विचार के शिखर पर पहुंचता है तब उसे जो आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होता है उसके आगे आज के सारे मौजूदा धर्म एक भ्रम लगते हैं। तय बात है जो जितना परमात्मा के निकट जाकर निहारेगा उतना ही उसके नाम पर फैलाये भ्रम से मुंह फेरेगा। इस हिसाब से तो धर्म के नाम पर फैले कर्मकांड उसके लिये त्याज्य हो जायेंगे। इसे वह लोग जानते हैं जो योग साधना के प्रभाव को प्रत्यक्ष अनुभव करते हैं। खासतौर से जो श्रीगीता का अध्ययन कर ले उसके सामने तो सारे संसार  का सत्य खड़ा हो जाता है। एक बात जो साधकों को परेशान करती है कि वह अपने इस जीवन के उतार चढ़ाव की पहचान कैसे करें? इसके लिये उनको ज्ञान की जरूरत पड़ती है और यह उद्देश्य श्रीमद्भागवत गीता जैसे पवित्र और बहुत शानदार ग्रंथ का अध्ययन कर प्राप्त किया जा सकताहै। विश्व प्रसिद्ध योग शिक्षक योगासन और प्राणायम में अत्यंत दक्ष हैं पर श्री मद्भागवत गीता के संदेश का अर्थ अभी उनको समझना होगा। श्रीगीता का ज्ञान पढ़ लेना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उसे धारण करना भी जरूरी है जो कि योग का ही एक भाग है।
जो साधक दक्ष हो गये वह धर्म के नाम चल रही भ्रामक विचारों को त्याग देंगे। कर्मकांड उनको बेकार लगेंगे। श्रीमद्भागवत गीता में स्वर्ग पाने के विचार को त्यागने का स्पष्ट मत व्यक्त किया गया है और भारतीय अध्यात्मिक ज्ञान को छोड़ कर अन्य सभी विचाराधारायें स्वर्ग का सपना दिखाती हैं।
अब तो यह लगने लगा कि योग साधकों को श्रीमद्भागवत गीता को पढ़ने और समझने का विचार करना चाहिए। जब योगासन और प्राणायाम से देह और मन के विकार निकल जाते हैं तब एक स्फूर्ति आती है तब मन कुछ नया चाहता है। ऐसे में आदमी के अहंकार और प्रचार का मोह भी आ जाता है जो उसे ऐसे रास्ते पर ले जाता है जहां भटकाव के अलावा और कुछ नहीं होता। योग शिक्षक विश्व भर में लोक प्रिय हैं पर अभी भी शायद कहीं कुछ बाकी है जो अन्य विचाराधाराओं के समूहों में अपना लोहा मनवाना चाहते हैं। अपने समुदाय में शायद उनको लगता है कि अब इससे अधिक सम्मान प्राप्त नहीं कर सकते। अगर ऐसा न होता तो शायद वह ऐसी जगह न जाते जो बाद में उनके लिये बदनामी का कारण बनती। एक बाद तय रही कि योगासन और प्राणायाम करने से दैहिक और मानसिक रूप से स्वस्थ भले ही हो जाये पर ज्ञानी नहीं हो जाता है। उसके लिये जरूरी है श्रीमद्भागवत गीता का अध्ययन ताकि वह समझ सके कि जीवन का रहस्य क्या है?
दूसरी बात यह है कि योगसाधना ओउम शब्द तथा मंत्रों के जाप बिना अधूरी है-कम से गात्रत्री मंत्र तो अवश्य ही जाप करना चाहिये। श्रीगीता में ओउम शब्द तथा गायत्री मंत्र का महत्व प्रतिपादित किया गया है। याद रखिये श्रीमद्भागवत गीता का कथन भगवान श्रीकृष्णजी का है जिनको योगेश्वर भी कहा जाता है। चूंकि दूसरी विचाराधारा के लोग इसे स्वीकार नहीं करते इसलिये उनको आधीअधूरी योग साधना बताकर उनको भ्रमित करना ठीक नहीं है। फिर इस समय सबसे बड़ी बात तो यह है कि पहले अपने पूरे समुदाय में जाग्रति लाने का प्रयास ही जारी रखना चाहिये। यह काम खत्म नहीं हुआ है भले ही प्रचार माध्यमों में ऐसा प्रचार होते दिखता है। दूसरी बात यह है कि यह सम्मान इसलिये भी मिल रहा है क्योंकि आपका अपना समुदाय ही दे रहा है और जिसकी ताकत विश्व भर में फैली है।
कवि, लेखक और संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com

----------------------
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका

3/1/09

योगशिक्षक होने का आशय अध्यात्मिक गुरु होना नहीं-आलेख

भारतीय योग एक प्राचीन ज्ञान है। हमारे अध्यात्मिक ग्रंथों में भगवान श्रीकृष्ण को योगेश्वर भी कहा जाता है। योगासन,प्राणयाम, और मंत्रजाप की प्रक्रियायें योग साधना का भाग मानी जाती है। योगसाधना के द्वारा अपने शरीर,मन और विचार के विकार निकालने के बाद मनुष्य श्रीगीता का अध्ययन करे तो उसमें पूर्णता आती है। महर्षि पतंजलि द्वारा योग के सूत्रों का प्रादुर्भाव हुआ था। भगवान श्री कृष्ण द्वार प्रदत्त सहज योग ज्ञान उसमें पूर्णता प्रदान करता है। इसलिये ही उनको योगेश्वर भी कहा जाता हैं।

वैसे तो पूरा भारतीय अध्यात्म ज्ञान ही स्वर्ण की खदान की तरह है पर योग और श्रीगीता का ज्ञान उसमें हीरे की तरह चमकते हैं। यही कारण है कि हमारे देश के अनेक कथित संत और गुरु उसकी चमक दिखाकर अपने हित साधते हैं। यहां हम योग साधना और उसके शिक्षकों की बात करें। पहले यहां यह स्पष्ट कर दें कि योग गुरू केवल वही कहला सकता है जो योगसाधना के अलावा श्रीगीता का भी ज्ञान रखता हो क्योंकि शरीर,मन और विचारों के विकार तो योगसाधना से निकल जाते हैं पर फिर लौटने लगते हैं। दिन भर में यह विकार एकतित्र होकर आदमी को फिर मोह माया में फंसा देते हैं। अगर गीता के सहजयोग का ज्ञान हो तो फिर विकार अपना स्थान कभी नहीं बना पाते हैं। हमारे देश में अनेक योग शिक्षक हैं जो योगासन सिखाते हुए अध्यात्मिक गुरु कहलाने लगते हैं। यह सामान्य लोगों का भ्रम है। यही कारण है कि योग साधना सिखाने वाले अनेक गुरु चंदा और दान का संग्रह कर अपने आश्रम बना लेते है। यह आश्रम और दवाईयां बेचने का व्यवसाय करना बुरी बात नहीं है पर यह कार्य साधु का चोला ओढ़कर नहीं करना चाहिये।
हमारे देश में एक प्रसिद्ध योग शिक्षक हैं। सच बात तो यह है कि उनके योग सिखाने के कार्य की जो प्रशंसा न करे उसे अज्ञानी ही माना जाना चाहिये। इन पंक्तियों के लेखक ने कई बार अपने पाठों में उनकी प्रशंसा की है। योग साधना जीवन में व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से शक्तिशाली बनाती है पर इसका आशय यह कतई नहीं है कि योग शिक्षक अपने आपको अध्यात्मिक गुरु कहने लगें। वह भी ठीक है पर देश के भौतिक विकास की बात करने का आशय यही है कि उनको अपने शिष्यों पर ही भरोसा नहीं है। अगर हम सीधी बात कहें कि अगर आप अगर देश के एक बहुत बड़े वर्ग के लोगों का योग शिक्षा से सुसज्जित करे दें तो फिर कुछ और सिखाने की आवश्यकता नहीं है। फिर तो योग साधना व्यक्ति का स्वचालित बना देती है और वह विकास के साथ ही अध्यात्मिक ज्ञान के पथ पर चलता ही जाता है। हमारे देश में कोई भी विचार व्यक्ति,समाज और देश के क्रम में चलता है जबकि पश्चिमी विचारा धारा ठीक इसके विपरीत है। यानि जब आप सीधे देश के विकास या उद्धार की बात करते हैं तो इसका आशय यह है कि आप उस पाश्चात्य विचाराधारा के क्रम में जा रहे हैं जिसका विरोध स्वयं ही करते हैं। अगर आप यह कहते हैं कि योग के द्वारा आप इस देश में आर्थिक,सामाजिक, और अध्यात्मिक विकास चाहते हैं तो फिर आपका कर्तव्य इतना ही है कि आप अधिक से अधिक लोगों को योग साधना से जोड़ें तो यह काम स्वचालित ढंग से हो जायेगा। अगर आप ऐसा नहीं करते तो इसका आशय यह है कि आपको अपने और अपने शिष्यों पर भरोसा नहीं है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि आपने श्रीगीता के ज्ञान का अध्ययन नहीं किया और किया तो समझा नहीं।

इस देश में जितना योग पुराना है उतना ही उसको सिखाने के लिये गुरु परंपरा भी है। योग साधना का चरम रूप वह है जिसमें व्यक्ति अपना घ्यान जाग्रतावस्था में उस निरंकार से जोड़ लेता है जिसके स्वरूप की कोई कल्पना भी नहीं की जा सकती। गुरु की शिक्षा की चरम सीमा वह है जिसमें उसका शिष्य उससे दूर होकर अपने प्रगति पथ पर चलता जाता है और उसके पास दोबारा लौटकर ज्ञान प्राप्त करने नहीं आता। लौटने का आशय यह है कि गुरु ने पूरा ज्ञान नहीं दिया। हम जिन योगाचार्य की बात कर रहे हैं उनको इस बात के लिये श्रेय दिया जाना चाहिये कि जब सभी चीजों का बाजारीकरण हो गया तब उन्होंने भी योग को वहां स्थापित किया। यह एक कठिन काम था पर उन्होंने किया। ऐसा नहीं है कि बाजार के बाहर कोई योग साधना सिखा नहीं रहा। भारतीय योग संस्थान एक ऐसी संस्था है जो देश ही नहीं विदेशों में भी योग साधना का काम बिना किसी लाभ के कर रही है। इन पंक्तियों के लेखक ने छह वर्ष पूर्व उसके शिविर में योगसाधना सीखी तो फिर पलट कर नहीं देखा-श्रीगीता का ज्ञान कितना विषद और सूक्ष्म है तब ही समझ में आया।

वह येागाचार्य जब श्रीगीता के संदेशों पर बोलते हैं तो हंसी आती है। श्रीगीता में कहीं भी देशभक्ति या विकास की बात नहीं कही गयी है। उसमें विज्ञान में रुचि लेने को कहा गया है पर धरती की कोई सीमा नहीं तय की। आप देखें कि इस समय पूरे विश्व का बाजार देश की सीमाओं को लांघकर इधर उधर फैल रहा है उस पर कोई टिप्पणी नहीं करता पर देश प्रेम की आड़ में लोगों के जज्बातों से खेलने का काम अब भी चल रहा है। योगाचार्य स्वयं ही विदेशों में योगसाधना सिखा रहे हैं तब वह अगर देश प्रेम की बात करते हैं तो फिर सवाल उठता है कि क्या वह केवल इस देश के ही गुरु हैं? भारतीय योग संस्थान निंरंतर अपने यहां योग साधकों में ही शिक्षकों का भी निर्माण करता जाता है ताकि यह क्रम निरंतर बना रहे। उन योगाचार्य ने केाई ऐसा प्रयास नहीं किया कि उनके बाद भी यह क्रम चले। दवाईयों और भक्तों के दान से उनको इतनी राशि मिली कि अपना आश्रम बना डाला। आप पूछिये कि जब यह आश्रम नहीं था तब क्या उनका काम नहीं चल रहा था। अब तो हमेशा ही कहते हैं कि ‘यहां आश्रम बनाऊंगा ओर वहां बनाऊंगा।’ इस पर हैरानी होती है।

सच बात तो यह है कि ईंट,पत्थरों और लोहे से बने यह आश्रम कभी न कभी ढहने हैं पर जो भारतीय योग तथा अध्यात्मिक ज्ञान है वह हमेशा ही शाश्वत रूप से बना रहेगा। महर्षि पतंजलि का कहीं कोई आश्रम नहीं दिखाई देता। कहते हैं कि वह अपने शिष्यों को पर्दे के पीछे से बैठकर बात करते थे क्योंकि उनके तेज को सहन करने की क्षमता किसी में नहीं थी। भगवान श्रीकृष्ण का कहीं कोई महल नहीं है पर उनका नाम पूरे विश्व में फैला है। हमारे देश के भक्तों के हृदयों में उनके महल इस तरह बने रहते हैं कि उनका कभी पतन नहीं होता। जब योग का नाम आता है तो महर्षि पतंजलि का नाम अवश्य लिया जाता है। श्रीगीता के ज्ञान पर वह प्रसिद्ध योग शिक्षक बोलते बहुत हैं पर समझते कितना है? यह अलग से चर्चा का विषय है।
निष्कर्ष यह है कि अगर आप योग साधना किसी से सीखते हैं तो मजे से सीखिये पर फिर पलटकर उसके पास मत जाईये। उसके बाद अगला लक्ष्य श्रीगीता को पढ़कर उसका ज्ञान प्राप्त करने में लगायें। याद रखिये। भगवान श्रीराम ने विश्वमित्र को अपना गुरु बनाया और उनसे शिक्षा प्राप्त की और फिर निकल पड़े अपने जीवन पथ पर। भगवान श्रीकृष्ण ने महर्षि संदीपनि से शिक्षा प्राप्त की और महाभारत युद्ध में श्रीगीता का ज्ञान स्थापित किया। गुरु कभी समाज का स्वये नायक न बनकर अपने शिष्यों को बनाते हैं। पुज्यनीय बने रहते हैं पर आजकल के अनेक अध्यात्मिक गुरु तो नायकों की तरह दिखना चाहते हैं और अपने आसपास फिल्मी तारिकाओं का इसलिये जमावड़ा लगाते हैं ताकि भक्तों पर प्रभाव बढ़े।
वह योगाचार्य पहले आसन सिखाने के लिये कोई व्यक्ति रखते थे पर अब स्वयं ही करते हैं। कहीं सुनने को मिला कि जो व्यक्ति करके दिखाता था वह उन योग शिक्षक की बराबरी का ही था पर योगाचार्य अब समाज में प्रसिद्ध हो गये था इसलिये उसे वह भाव नहीं दे रहे थे। शायद धन को लेकर मतभेद हो गये और वह उनका साथ छोड़ गये। अब उन योगाचार्य द्वारा आसन करने के बाद माईक पर बोलते हुए हांफने की आवाज टीवी पर सुनने को मिलती है। यह आवाज किसी भी व्यक्ति में नकारात्मक भाव पैदा करती है जो कि योग साधना के विपरीत है। सच बात तो यह है कि कहते हैं कि माया बड़े बड़े ज्ञनियों को अपने फंदे में फंसा लेती है। वह योगाचार्य जब आश्रम बनाने और देश और समाज के विकास की बात करते हैं तो ऐसे लगता है कि माया ने उन पर अपना प्रभाव दिखा दिया है। भले ही वह श्रीगीता के ज्ञान की बात करते हैं पर अगर उसके आधार वह आत्ममंथन करें तो उनको यह अनुभव होगा कि जिस माया को सामान्य आदमी अपनी जेब में और संत पांव तले रखते हैं वह उन पर सवारी कर रही है। मगर आत्म मंथन करना भी इतना आसान नहीं है जब यह भ्रम हो जाये कि हम ही परमज्ञानी हैं।
.........................................................
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका
लेखक संपादक-दीपक भारतदीप

हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर

विशिष्ट पत्रिकायें