समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका
Showing posts with label HindiSahitya. Show all posts
Showing posts with label HindiSahitya. Show all posts

1/14/18

कंपनी देव के दर्शन कर लो न हंसी आयेगी न डर लगेगा-हिन्दी व्यंग्य चिंत्तन लेख (Company Devta ke darshan kar lo n hansi ayegi n Dar lagega-HindiSatireArticle)

                कंपनी देव के दर्शन कर लो न हंसी आयेगी न डर लगेगा-हिन्दी व्यंग्य चिंत्तन लेख  
-------------------------------------------
                  उस विदेशी अर्थशास्त्री का नाम याद नहीं आ रहा जिसने कंपनी के लिये दैत्य शब्द का उपयोग किया था। विदेशी भी इसलिये बता रहे हैं कि लोग देशी को प्रमाणिक नहीं मानते। बहरहाल वाणिज्य स्नातक की उपाधि धारण करने तक हमें इसका आशय नहीं समझ पाये। इसका मतलब तब समझ में आया जब भारत के समाजवादी सिद्धांतों पर उदारता का बुलडोजर चला और निजीकरण ने अपना विकास पथ बनाना शुरु किया। दरअसल कंपनी एक समूह का नाम होता है जिसे कोई सेठ ही सेवक का नाम रखकर चलाता है।नाम होते है-कहीं मुख्य प्रशासनिक निदेशक कहीं मुख्य प्रबंधक आदि आदि।  सबसे ज्यादा अंश इन्हीं सेठों के पास होते हैं-नाम के लिये कुछ अंश सार्वजनिक क्षेत्र में भी बेचे जाते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र में भी बहुत मात्रा में बेचे जाते हैं तो भी सत्ता इन्हीं सेठों के पास होती है।  बहरहाल इन सेठों का रूप सेवक के रूप में जरूर दिखता पर व्यवहार तो स्वामी की तरह ही होता है।  सारा सफेद काला कंपनी के नाम होता है। सेठ का नाम अधिकतर जनमानस में चर्चा के लियेनहीं आता-चमके तो सेठजी की वह वाह और डूबे तो कंपनी के नाम को बदनामी मिलती है। बाकी सभी वैसे का वैसा ही होता है जैसा निज व्यापार में होता है। अलबत्ता जिनके पास कंपनी है वह आजकल विश्व की अर्थव्यवस्थाओं में प्रभावशाली लोग होते हैं। उनके सामने राजनेता, फिल्मअभिनेता, पत्रकार और खिलाड़ी नतमस्तक होते हैं। 
     हमारे देश मेंपहले भारतीय दूरभाष निगम को कंपनी में बदला गया। फिर धीरे इस क्षेत्र में निजीकरण हुआ तो उसके बाद कंपनियों ने अपने पांव फैलाये। लोग खुश हुए क्योंकि सभी के पास मोबाइल हाथ में आ गया पर उन्हें पता ही नहीं चला कि उनकी जेब कैसे कट रही है। अब अगर हम यह कहें कि कंपनी दैत्य ने देवता का मुखौटा लगा लिया है क्योंकि भले ही समाज शास्त्री तथा अर्थशास्त्री यह कहते रहें कि राज्य का दायरा सिमटकर निजी हाथों में जा रहा है तब धनपतियों के जनप्रबंधन में हस्तक्षेप से बचा नहीं जा सकता।
      हमने कंपनी दैत्य या देवता का महत्व संक्षिप्त रूप से इसलिये बखान किया ताकि यह बता सकें कि आम जनमानस यह समझ ले कि वह जिन लोगों को अपना मुखिया मानता है उनकी डोर इन्हीं धनपतियों के हाथ में है।  हम अक्सर यह सुनते हैं कि यहां या वहां युद्ध होने वाला है या फिर कहीं कोई हमला होने वाला है पर होता कुछ नहीं होता। कुछ दिन पहले हमने लिखा था कि अमेरिका भले ही उत्तरकोरिया को धमका रहा है पर हमला करेगा नहीं। कई दिन की सनसनी के बाद अब अमेरिका ने उत्तरकोरिया से बातचीत की पेशकश की है।  भारत और पाकिस्तान में संबंध में भी हमारा मानना है कि जब तक कंपनी देवता अपना हित नहीं देखेंगे तब तक नहीं करायेंगे। दरअसल इसके पीछे हमारा यही मानना है कि पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था कंपनी दैत्य या देवता के हाथ में चली गयी है और अब वही तय करने लगा है कि अपने टीवी चैनलों के लिये समाचार, मनोरंजन सामग्री और बहसों के लिये विषय कैसे तय किये जायें? युद्ध से तो कंपनी दैत्य या दानव स्वयं ही मंदी देवी का शिकार हो जायेगा पर बेचने के लिये सनसनी तो चाहिये इसलिये युद्ध जैसी आंशका हमेशा बनाये रखेगा-इससे उसके बनाये हथियारों का धंधा भी चलेगा। डरे जनमानस का मुखिया खुलकर हथियार, विमान और रक्षा के समझौते खरीद सकेगा-उसपर कोई आपत्ति में नहीं करेगा।  बहरहाल हम अध्यात्मिक लेखक के रूप में हम यह लिखते हैं कि माया के खुल को समझ ले वह ज्ञानी है और एक व्यंग्य लेखक के रूप में कहते हैं कि ‘कपंनी देवता का रूप देख लो तब किसी चीज पर न हंसी आयेगी न डर लगेगा।

5/25/17

पतझड़ में सावन का सपना बिक जाता है-फेसबुक पर लिखी गयी व्यंग्य कवितायें (peom writhing ong Fecebook)

वह सजते हैं
बाज़ार में उन्हें जो सजना है।
सूरत चमकानी है
अपनी काली नीयत से जो बचना है।
---
मन का क्या
उसे तो मचलना है।
पैरों के इरादे जरूर देखना
कठिन राह पर जिन्हें चलना है।
-----
अपनी मस्ती में जीने की
आदत पुरानी हो गयी है
नयी अदा दिखाने की
चाहत ही खो गयी है।

पतझड़ में
सावन का सपना
बिक जाता है।
अभावों में
हमदर्दी के बाज़ार में
वादा ही टिक पाता है।
---
दूरदराज के अपने किस्से
सुनाकर भरमाते हैं।
अपने घर के हाल पर
वही बोलने में शरमाते हैं।
--
नया मुखौटा लगाकर
रोज नया वादा कर जाते हैं।
हर बार माल पार
पहले से ज्यादा कर जाते हैं।
-------
चंद चेहरे होते
जिनकी एक पल की नज़र
निहाल कर देती है।
पर थोड़ी तसल्ली भी
बेहाल कर देती है।
-----
अब कोई साथ निभाये
बड़ी बात होती है।
वरना तो यकीन की
रोज मात होती है।
------
सभी के अपने दाव हैं
कोई छिपकर कोई दिखकर
लगाता है।
जो जीता वहीं
सिकंदर कहलाता है।
--
महलों के मरीज-हिन्दी व्यंग्य कविता
----
शीत यंत्र में
अपनी देह
गर्मी से बचा रहे हैं।
दवा से
खाना पचा रहे हैं।
कहें दीपकबापू
पंचतारा अस्पतालों में
चिकित्सा के व्यवसायी
महलों के मरीज नचा रहे हैं।
-----------
उधारीकरण के दौर में
ठगों के भी मजे हैं।
मन के बीमार
ब्याज पर
शिकार की तरह सजे हैं।
-------
तश्तरी में सजाकर
कोई तोहफे की तरह
सम्मान नहीं देता।
नरक के भय बिना
कोई दान नहीं देता।
------
दौलत सब कुछ होती
अमीर चिंता में नहीं जीते।
मेहनतकश जिंदा नहीं होते
केवल हवा खाते पानी पीते।
--

11/4/16

बगदादी एक कल्पित पात्र है जो कभी नहीं मरेगा-हिन्दी व्यंग्य लेख (Baghdadi A Dream Parson who not Dead anytime-Hindi Satire Article)


            बगदादी नाम का कोई व्यक्ति इस धरती पर पैदा ही नहीं हुआ जो मरेगा। वह बिना पैदा हुए ही अमर हो गया है।  दरअसल पूरे विश्व के प्रचार माध्यम अंततः माफिया और पूंजीपतियों के सहारे चलते हैं।  खासतौर से विश्व की हथियार बनाने वाली कंपनियां कहंी न कहीं विश्व मेें आतंकवाद के कारण बहुत फायदे में रहती हैं।  मध्य एशिया में राष्ट्र तो नाम के हैं वरना तो वहां भी कबीलों के सरदारों का अब भी वर्चस्व है।  यह सरदार पैसे, पद और प्रतिष्ठा के भूखे हैं-इस कदर कि हिंसा या अहिंसा का उनके लिये कोई अर्थ नहीं है। सऊदी अरब तथा तुर्की ने मिलकर इन सरदारों को आतंकवाद का ठेका दिया और बगदादी नाम का एक कल्पित शासक गढ़ दिया-जिसके नाम के पीछे यह सब छिपे रहें। फिर उनके खरीदे बुद्धिजीवी पटकथा लिखकर उसे चलाते रहे।  कहीं से एक फोटो उठाकर अंतर्जाल पर टांग दिया और कहा यही है बगदादी।
           पांच बार उसे मार चुके।  इराक की सेना एक बार दावा करती है कि हमने उसे मारा तो अमेरिका का खंडन आता है। दूसरी बार तुर्की का खंडन आता है।  अब मोसुल में उसे घिरा बताया गया और हम सोच रहे थे कि उसके पटकथाकारों से कहें कि ‘यार, उसे अब वहां से निकालो, वरना तुम्हारा सारा खेल खत्म हो जायेगा।’
       इससे पहले कि हम यह बात फेसबुक पर लिखने का समय निकाल पाते तब तक ब्रिटेन के विदेशमंत्री का बयान आया कि-‘बगदारी मोसुल से निकल गया है।’
     हमें बरबस हंसी आ ही गयी।  इससे पहले मजेदार खबरे आ रही थीं
     ‘बगदादी बुरी तरह घायल है और बिना किसी के सहारे के चल नहीं सकता।’
       ‘बगदादी मोसुल में बनी सुंरगों में इधर उसे उधर भाग रहा है।’
     ‘मोसुल में इराकी सेना ने उस जगह को घेर लिया है जहां बगदादी छिपा है।’
       बगदादी अगर इस धरती पर होता तो ही मौसुल में मिलता। बगदादी की वजह से न केवल कंपनियों के हथियार बिक रहे हैं वरन पूंजीपतियों के टीवी चैनल उसके समाचारों तथा फिर बहसों से अपने विज्ञापनों का समय पास करते हैं।  हमारी दृष्टि से बगदादी नाम का कोई व्यक्ति हुआ ही नहीं जो घायल हो जाये या मरकर अमर हो।  इतना ही नहीं अरब देशों में चल रहा संघर्ष अभी थमने वाला नहीं है क्योंकि वहां पेट्रोल है तो पश्चिमी देशों के पास हथियारों का जखीरा। बगदादी एक ऐसा कल्पित खलनायक हैं जिसका कोई ढूंढ ही नहीं सकता।  उसकी पटकथा लिखने वाले बहुत हैं। एक मारेगा तो दूसरा जिंदा कर लेगा।  एक भगायेगा तो दूसरा नचायेगा। हमारे यहां आचार्य चतुरसन का एक लिखा उपन्यास प्रसिद्ध है ’चंद्रकांता संतति’-जिसे हमने पढ़ा नहीं है-पर कहा जाता है कि उसके पात्र भी कुछ इसी तरह के हैं।
--

7/17/16

दौलत के लिये नया स्वांग रचाते-दीपकबापू वाणी (Daualt ke liye naya Swang rachate-DeepakBapu Wani)

दौलत के लिये नया स्वांग रचाते, बहुरुपिया हैं नाम सेवक नाम बताते।
‘दीपकबापू’ सेवा लेकर दाम चुकाते, सौदागर फिर भी अहसान जताते।।
---------------
चालाक दूल्हों के साथ चमचे बराती, दूर खड़े तमाशा देखते घराती।
‘दीपकबापू’ किराये पर नचाते भांड, प्रसिद्धि पाते यूं ही वफा के घाती।।
--------------
किसान की धरती नहीं हिलती, मेहनत कभी बेकार नहीं मिलती।
‘दीपकबापू’ बसे स्वर्णिम महल में, जहां चिंता की गलती नहीं खिलती।।
--------------
नारों लगाने से आगे अक्ल पर ताले, शब्द गायें पर अर्थ से मुख टाले।
‘दीपकबापू’ प्रचार बाजार में सजे, वह अक्लमंद जिसे विज्ञापन पाले।।
----------------
रात के नशे में बोल जाते हैं, सुबह अपनी बात से झोल खाते हैं।
‘दीपकबापू’ लगा होठों से जाम, कड़वे में मीठा रस घोल जाते हैं।
----------------
जिंदगी में हमसफर भी चलते हैं, बिछड़ने से पहले बहुत मचलते हैं।
‘दीपकबापू’ अंधेरों से लड़ने के आदी, चिराग सदा बेपरवाह जलते हैं।।
---------------
किताब पढ़ भी अकल कहां आती, उपाधि बाज़ार जहां नकल वहां छाती।
‘दीपकबापू’ पहचान में खाते धोखा, योग्यता खरीदने पर भी कहां आती।।
------------

7/2/16

मानवता के पुजारी-हिन्दी व्यंग्य कविता (Manavata ke Pujari-HindiSatirePoem)

आतंक के व्यापार में
गरीब के साथ अमीर भी
पल रहे हैं।

कातिल बने सौदागर
खरीददारों के घर भी
लाशों के खून से भरे चिराग
जल रहे हैं।

कहें दीपकबापू हिसाब में
कभी गड़बड़ी नहीं होती
मानवता के पुजारी भी
आग पर पानी डालने के बहाने
छल रहे हैं।
------------

5/27/16

पाखंड के दौर में-हिन्दी कविता(Pakhand ke Daur mein-Hindi Kavita)

अखबार का ज़माना है
विज्ञापन देकर 
चाहे जितने तमगे लगा लो।

पर्दे पर चलती कहानी में
अपने नाम के आगे
चाहे जितनी उपाधि लगा लो।

कहें दीपकबापू कर्म पर
अब किसका विश्वास रहा
फल में देरी पर
इंतजार नहीं रहा।
पाखंड के दौर में
धोखे की चाहे जितनी
बड़ी दुकान लगा लो।
--------------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poet-Deepak Raj kurkeja "Bharatdeep"
Gwalior Madhya Pradesh

कवि,लेखक संपादक-दीपक भारतदीप, ग्वालियर
http://rajlekh.blogspot.com 
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग

5/8/16

हमारी गलती थी-हिंदीशायरी (Hamari Galti Thi-HindiShayari)

उनकी भोली सूरत
सरल चाल देखकर
यकीन कर लिया।

हमारी गलती थी
उन्होंने बदला विश्वास
छीनकर लिया।
----------
उनका बुलाने का
मन नहीं था
हम भी कहाँ जाने वाले थे|
नज़रे तो उनसे
कई बार मिली थीं
मगर दिलों के जज्बातों पर
रूखेपन के ताले थे|

--------------------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poet-Deepak Raj kurkeja "Bharatdeep"
Gwalior Madhya Pradesh

कवि,लेखक संपादक-दीपक भारतदीप, ग्वालियर
http://rajlekh.blogspot.com 
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग

4/30/16

भावनायें बहता पानी-हिन्दी क्षणिकायें (Bhavnaen bahat pani-HindiShortPoem)

तुम्हारी यादें
अगर चीज होती तो
दिल की अल्मारी से
निकालकर बाहर फैंक देते।

तुम्हारा चेहरा
दिमाग की दीवार पर
कील से टंगी तस्वीर होती तो
निकालकर बाहर फैंक देते।

कहें दीपकबापू इंसान में
बसता देवता और शैतान
भावनायें बहता पानी
पत्थर होती तो
निकालकर बाहर फैंक देते।
-------
उन दुआओं का
असर नहीं होता
जिसमें दिल की
मर्जी शामिल नहीं है।

इलाज कैसे होगा
जब हमदर्दों की भीड़ मे
दवा लाने वाला
कोई शामिल नहीं है।
-----------
हंसने के लिये बहाना
जरूरी लगने लगे
तब समझना
दिल तंग हो गया है।

विश्वास टूटा लगे सभी से
तब समझना
दिमाग का ख्याल
भंग हो गया है।
----------

लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poet-Deepak Raj kurkeja "Bharatdeep"
Gwalior Madhya Pradesh

कवि,लेखक संपादक-दीपक भारतदीप, ग्वालियर
http://rajlekh.blogspot.com 
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग

4/21/16

मन से लाचार-हिन्दी कविता(Man Se Lachar-HindiKavita)

गैर के दर्द पर
वह संवेदनायें क्या जतायेंगे
अपने पर जो न तरस खायें।

भर लेते अपने ही अंदर
भय के भूत
आंखों से आंसु बरसायें।

कहें दीपकबापू मन से
लाचार लोगों की फौज में
नरमुंड बहुत दिखते
उम्मीद तभी करें जीत की
जब किसी में वीर रस पायें।
---------

लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poet-Deepak Raj kurkeja "Bharatdeep"
Gwalior Madhya Pradesh

कवि,लेखक संपादक-दीपक भारतदीप, ग्वालियर
http://rajlekh.blogspot.com 
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग

4/12/16

गरीब का नारा अमीर का चारा-हिन्दी कविता(Garib ka Amir chara-HindiPoem)

गरीब के भले का
दीवार पर लिखा नारा होगा
अमीर के खातों का
बढ़ता दिखा चारा होगा।

कहें दीपकबापू गर्मियों में
पानी की बूंदे तरसायेंगी
गर्म हवायें जलायेंगी
रोकर या हंसकर झेलें
भाग्य में लिखा चढ़ता पारा होगा।
------------

लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poet-Deepak Raj kurkeja "Bharatdeep"
Gwalior Madhya Pradesh

कवि,लेखक संपादक-दीपक भारतदीप, ग्वालियर
http://rajlekh.blogspot.com 
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग



3/28/16

बेचैन मन भगाये-हिन्दी शायरी (Bechain Man Bhagaye-Hindi Shayri)


जिंदगी में खेलें
पर भावना से खिलवाड़
अच्छा नहीं है।


प्रेम कर सभी से

पर अक्ला का साथ छोड़ना
अच्छा नहीं है।


बेचैन मन भगाये

पहाड़ पर चढ जाना
नदी किनारे नहाना
भूलना नहीं कभी
डूबना या गिरना
अच्छा नहीं है।
पर गिरना अच्छा नहीं है।
-------------

लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poet-Deepak Raj kurkeja "Bharatdeep"
Gwalior Madhya Pradesh

कवि,लेखक संपादक-दीपक भारतदीप, ग्वालियर
http://rajlekh.blogspot.com 
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग


3/13/16

हिन्दी मुहावरे पर लिखी गयी क्षणिकायें (HindiMuhavare And Hindi ShortPoem

लोगों के पास
कभी आते नहीं
चेहरे उनके लुभावने हैं।
अपनी इस सच्चाई से
परिचित है कि वह
ज़माने के लिये
‘दूर के ढोल सुहावने हैं।’
------------

रुपहले पर्दे पर
बहस सज रहीं
बजता विज्ञापनों का राग।
बात खेत की
सुनायें खलिहान की
आकाओं के गुलाम बजाते
‘अपनी ढपली अपना राग।’
------------
महंगाई के दौर में
फुर्सत नहीं कि जाने
किसका दिल साफ
किसका काला है।
हम तो यही समझे
मुफ्त में वफा का वादा करे
लगता ‘दाला में कुछ काला है।’
-----------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poet-Deepak Raj kurkeja "Bharatdeep"
Gwalior Madhya Pradesh

कवि,लेखक संपादक-दीपक भारतदीप, ग्वालियर
http://rajlekh.blogspot.com 
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग

3/4/16

बिना शास्त्र के भलाई यज्ञ-हिन्दी कविता(Bina Shastra ke Bhalai Yagya-Hindi Kavita)

पुरानी किताबों से 
मन में बैर था
नयी घर लाये।

दिमाग खाली था
उधार में पुरानी सोच
नयी समझकर भर लाये।

कहें दीपकबापू ज्ञान से
अहंकारी रखें बैर
बिना शास्त्र के करें
भलाई का यज्ञ
फल से अधिक
हानि का डर लाये।
------------

लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poet-Deepak Raj kurkeja "Bharatdeep"
Gwalior Madhya Pradesh

कवि,लेखक संपादक-दीपक भारतदीप, ग्वालियर
http://rajlekh.blogspot.com 
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग

2/23/16

दर्द विलास-हिन्दी कविता (Dard Vilas-Hindi Kavita)


कहीं दूर रखे हैं
अन्न से खाली बर्तन
चौराहे पर वर्णन हो रहा है।

शीशी में भरकर लाये आंसु
बिक रहे हैं सस्ते में
चौराहे पर वर्णन हो रहा है।

कहें दीपक बापू
दूर के ढोल सुहावने
खाये पीये लोगों को
अच्छे नहीं लगते
उनके  दर्द विलास के लिये
कहीं दूर बैठे बेबस का
चौराहे पर वर्णन हो रहा है।
-------------
लेखक एवं कवि-दीपक राज कुकरेजा ‘‘भारतदीप,
ग्वालियर मध्यप्रदेश
writer and poet-Deepak Raj kurkeja "Bharatdeep"
Gwalior Madhya Pradesh

कवि,लेखक संपादक-दीपक भारतदीप, ग्वालियर
http://rajlekh.blogspot.com 
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग

हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर

विशिष्ट पत्रिकायें