यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका
5हिन्दी पत्रिका
६.ईपत्रिका
७.दीपक बापू कहिन
८.शब्द पत्रिका
९.जागरण पत्रिका
१०.हिन्दी सरिता पत्रिका
समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढें-
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका
6/19/11
धर्म उद्योग को पहचानना जरूरी-हिन्दी लेख (dharam udyog or religion industry ki pahachan jaroori-hindi article or lekh)
6/15/11
खग्रास चंद्रग्रहण एक सामान्य प्राकृतिक घटना है-हिन्दी महालेख (khagras chandragrahan-hindi mahalekh
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका
5हिन्दी पत्रिका
६.ईपत्रिका
७.दीपक बापू कहिन
८.शब्द पत्रिका
९.जागरण पत्रिका
१०.हिन्दी सरिता पत्रिका
11/17/10
अभिव्यक्ति की आज़ादी का व्यवसायिक प्रचार माध्यमों पर (बिग बॉस सीजन 4 तथा राखी का इंसाफ) नियंत्रण से संबंध नहीं-हिन्दी लेख (abhivyakti ki azadi aur bigg boss session 4 and rakhi ka insaf)
लेखक संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।rakhi sawant ka insaf,rakhi savant ka insaf,bigg boss-4,big boss-4
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका
7/8/10
मुफ्त में समाज का दिल जीत लो-हास्य कविता (mufta men samaj ka dil jeet lo-hasya kavita)
समाज सेवक जी की पत्नी प्रसन्न हो गयी
और बोली
‘धन्य भाग मेरे जो
आप बरसात होने के लिये यज्ञ करवा रहे हैं,
समाज में अपने साथ मेरी भी इज्जत बढ़वा रहे हैं,
चलो आपके मन में
जन कल्याण की बात तो आई,
मैंने तो अभी तक यही देखा कि
भले के नाम पर चंदा वसूलने के अलावा
किसी अन्य काम की सुधि नहीं आई।’
सुनकर समाज सेवक तमतमाये और बोले
‘यह सुबह सुबह क्या
जन कल्याण की बात कर दी,
अच्छे भले काम पर अपनी लात धर दी,
अरे भागवान,
इस यज्ञ के लिये ढेर सारा
चंदा लोगों से लिया है,
उसमें से कुछ खर्च करना जरूरी है
इसलिये सस्ते में यज्ञ का ठेका दिया है,
फिर यह अपने पुराने धंधे की नयी शुरुआत है
शायद बरसात जोरदार हो जाये,
कहीं बाढ़ अपनी रंगत जमाये,
न हो तो अकाल डाले अपनी छाया,
अपने लिये तो जुट जाये चंदे की माया,
पिछले साल घोटालों की वजह से
बंद कर दिया था चंदे का धंधा,
घोटालों की चर्चा से पास आ रहा था
बदनामी का फंदा,
वैसे चाहो तुम जनता में
अपने धार्मिक होने का ढिंढोरा पीट लो,
मुफ्त में समाज का दिल जीत लो,
मैं तो उन मेहमानों पर ध्यान दूंगा
जिनसे बाढ़ या अकाल के लिये चंदा लूंगा,
किसी का भला करते देखा था मुझे कभी
जो अभी ऐसी मूर्खतापूर्ण बात तुम्हारी बुद्धि में आई।
------------
कवि,लेखक,संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका
11/24/09
अब आयी सौदागरों की बारी-काव्य चिंतन (saudagaron ki bari-kavya chintan)
इस देश में आतंकवाद की अनेक घटनायें हो चुकी हैं। पिछले साल 26 नवंबर को मुंबई पर हमला किया गया था। सैंकड़ों बेकसूरों की जान गयी। इससे पहले भी अनेक हमले हो चुके हैं और उनमें हजारों बेकसूर चेतना गंवा चुके हैं। मगर मुंबई हमले की बरसी मनाने में प्रचार तंत्र जुटा हुआ है। कहते हैं कि मुंबई पर हुआ हमला पूरे देश पर हमला था तब बाकी जगह हुआ हमला किस पर माना जाये? जयपुर, दिल्ली और बनारस भी इस देश में आते हैं। फिर केवल मुंबई हादसे की बरसी क्यो मनायी जा रही है? जवाब सीधा है कि बाकी शहरों में सहानुभूति के नाम पर पैसे खर्च करने वाले अधिक संभवतः न मिलें। मुंबई में फिल्म बनती है तो टीवी चैनलों के धारावाहिक का भी निर्माण होता है। क्रिकेट का भी वह बड़ा केंद्र है। सच तो यह है कि दिल्ली, बनारस और जयपुर किसी के सपनों में नहीं बसते जितना मुंबई। इसलिये उसके नाम पर मुंबई के भावुक लोगों के साथ बाहर के लोग भी पैसे खर्च कर सकते हैं। सो बाजार तैयार है!
वैसे संगठित प्रचार माध्यम-टीवी चैनल और समाचार पत्र पत्रिकायें-यह सवाल नहीं उठायेंगे कि क्या बाजार का आतंकवाद से किसी तरह का क्या कोई अप्रत्यक्ष संबंध है जो अमेरिका की तर्ज पर यहां भी मोमबतियां जलाने के साथ एस.एम.एस. संदेशों की तैयारी हो रही है। अलबत्ता अंतर्जाल पर अनेक वेबसाईटों और ब्लाग पर इस तरह के सवाल उठने लगे हैं। हम यह भी कह सकते हैं कि बाजार का अब वैश्वीकरण हो गया है इसलिये उसके लिये देश की कोई सीमा तो हो नहीं सकती पर वह भक्ति रस बेचने के लिये देशभक्ति का शगुफा छोड़ने से बाज नहीं आयेगा। जहां तक संवेदनाओं के मानवीय गुण होने का सवाल है तो क्या बाजार इस बात की गारंटी दे रहा है कि वह मुफ्त में मोमबत्त्यिां बंटवायेगा या एस. एम. एस. करवायेगा। यकीनन नहीं!
एक बाद दूसरी भी है कि इधर मुंबई के हमलावारों के बारे में अनेक जानकारी इन्हीं प्रचार माध्यमों में छपी हैं। योजनाकर्ताओं के मुंबईया फिल्म हस्तियों से संबंधों की बात तो सभी जानते हैं। इतना ही नहीं उनके भारतीय बैंकों में खातों की भी चर्चा होती है। पहले भी अनेक आतंकवादियों के भारत की कंपनियों में विनिवेश की चर्चा होती रही है। फिल्मों में भी ऐसे अपराधियों का धन लगने की बात इन्हीं प्रचार माध्यमों में चलती रही है जो आतंकवाद को प्रायोजित करते हैं। कहने वाले तो यह भी कहते हैं कि इस देश के पैसे से ही आतंकवादी अपना तंत्र चला रहे हैं। एक बात तय रही है कि यह अपराधी या आतंकवादी कहीं पैसा लगाते हैं तो फिर चुप नहीं बैठते होंगे बल्कि उन संगठनों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष अपना नियंत्रण रखते होंगे जिनमें उनका पैसा लगा है। मतलब सीधा है कि बाजार के कारनामों में में उनकी अप्रत्यक्ष भूमिका हो सकती है पर शायद बाजार के प्रबंधक इसका आभास नहीं कर पाते। सच तो हम नहीं जानते पर इधर उधर देखी सुनी खबरों से यह आभास किसी को भी हो सकता है। ऐसे में आतंकवाद की घटनाओं में बाजार का रवैया उस हर आम आदमी को सोचने को मजबूर कर सकता है जो फालतु चिंतन में लगे रहते हैं। वैसे पता नहीं आतंकवादी घटनाओं को लोग सामान्य अपराध शास्त्र से पृथक होकर क्यों देखते हैं क्योंकि उसका एक ही सिद्धांत है कि जड़ (धन), जोरु (स्त्री) तथा जमीन के लिये ही अपराध होता है। आतंकवादी घटनाओं के बाद अगर यह देखा जाये कि किसको क्या फायदा हुआ है तो फिर संभव है कि अनेक प्रकार के ऐसे समूहों पर संदेह जाये जिनका ऐसी घटनाओं से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संबंध नहीं होता? हालांकि इस विचार से भाषा, जाति, तथा धर्म तथा क्षेत्र के नाम पर होने वाली आतंकवादी घटनाओं की विवेचना भी भटक सकती है क्योंकि बाजार में सभी सौदागर ऐसे नहीं कि वह आतंकवाद को धन से प्रश्रय दें अलबत्ता वह लोगों में करुण रस को दोहने इसलिये करते हैं क्योंकि यह उनका काम है? बहरहाल प्रस्तुत है इस पर कुछ काव्यात्मक पंक्तियां-
सज रहा है
देश का बाजार रस से।
कुछ देर आंसु बहाना
दिल में हो या न हो
पर संवेदना बाहर जरूर बरसे।।
---------
कभी कभी त्यौहार पर
जश्न की होती थी तैयारी।
अब विलाप पर भी सजने लगा है बाजार
सभी ने भर ली है जेब
उसे करुण रस में बहाकर निकालने की
आयी अब सौदागरों की बारी।।
-------------
तारीखों में इतने भयंकर मंजर देखे हैं
कि दर्द का कुंआ सूख गया है।
इतना खून बहा देख है इन आंखों ने कि
आंसुओं की नयी धारा बहाये
वह हिमालय अब नहीं रहा,
देशभक्ति के जज़्बात
हर रोज दिखाओ
यह भी किसने कहा,
जो दुनियां छोड़ गये
उनकी क्या चिंता करना
जिंदा लोगों का भी हो गया रोज मरना
ऐ सौदागरों,
करुण रस में मत डुबोना पूरा यह ज़माना,
इस दिल को तुमने ही आदत डाली है
और अधिक प्यार मांगने की
क्योंकि तुम्हें था अधिक कमाना,
अब हालत यह है इस दिल की
प्यार क्या मांगेगा
नफरत करने से भी रूठ गया है।।
-----------------------
कवि, लेखक और संपादक-दीपक भारतदीप, ग्वालियर
http://anantraj.blogspot.com
-----------------
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका
10/15/09
चौराहे पर चर्चा-हिंदी लघुकथा (chaurahe par gyan charcha-hindi laghu katha)
रेल में बैठे क्या करते? समय बिताने के लिये वहां अपने शिष्यों को बातचीत के बहाने उपदेश देने लगे-‘यह मोह माया में फंसी दुनियां है इसमें ज्ञान की बात कहते और सुनते सभी हैं पर धारण उसे कोई ही कर पाता है। अरे, यह लालच, लोभ, काम, क्रोध और मोह ऐसे विकार हैं जिनसे हम जैसे तत्वज्ञानी ही छुटकारा पा सकते हैं।’
वहां एक सज्जन उनके पास थोड़ी दूर बैठे यह सुन रहे थे। उन्होंने उनसे उत्सुक्तावश पूछा-‘महाराज यह तत्व ज्ञान क्या है? उसकी बात करते तो सभी हैं पर समझाता कोई नहीं है।’
वह संत मजाक के अंदाज में बोले-‘अरे वाह, न दान न दक्षिणा! ऐसे ही ज्ञान पाना चाहते हो।’
सभी लोग हंसने लगे। वह सज्जन चुप हो गये। कुछ देर की खामोशी के बाद फिर संत ने उन सज्जन की तरफ देखते हुए कहा-‘देखो भई, हम तो मजाक कर रहे थे। बुरा मत मानना! हम संत इसी तरह ही समझाते हैं।’
उन सज्जन ने कहा-‘महाराज, मैंने अपने महापुरुषों की वाणी पढ़ी और देखी है। उसमें प्रमाद और कौतूहल से बचने को कहा गया है। फिर आप तो संत हैं यह मजाक या प्रमाद किसलिये?’
इससे पहले संत कुछ कहते उनके शिष्य उबल पड़े-‘अरे, कैसे आदमी हो? संतों को उपदेश देते हो। क्या इनको कोई सामान्य आदमी समझ रहे हो? खामोश हो जाओ।’
इधर संत ने अपने शिष्यों को कुछ पुचकारते और डांटते हुए कहा-‘चुप हो जाओ! हमारा ज्ञान रोज सुनते हो पर अभी भी इतना नहीं सीखा कि सभ्य मनुष्य से कैसे बात की जाती है?’
शिष्य चुप हो गये तो फिर वह उन सज्जन से बोले-‘देखो भई, हम तो अपने शिष्यों को उपदेश दे रहे थे। आप क्यों उसे सुनने का कष्ट उठा रहे थे। आपके समझ में हमारी बात नहीं आती तो आप खामोश रहते।’
उन सज्जन ने कहा-‘पर महाराज, मैंने अपने महापुरुषों की वाणी पढ़ी है उसमें तो लिखा है कि ज्ञानचर्चा चौराहे पर नहीं करना चाहिये।’
बस!अब तो उन संत के शिष्यों का धैर्य जवाब दे गया। उनमें से कुछ तो अपने कमीज की आस्तीनें चढ़ाते हुए उन सज्जन की तरफ बढ़े। एक ने चिल्लाकर कर कहा-‘अबे, तेरी समझ में नहीं आ रहा। यह क्या कोई चौराहा है और जहां महाराज ज्ञानोपदेश कर रहे हैं। हमारे सौभाग्य है कि ऐसे महान पुरुष का सत्संग मिल रहा है। तुम उठो और कहीं दूर अन्यत्र जाकर बैठो। बोगी में बहुंत जगह खाली है।’
बात बढ़ती देख उन्हीं सज्जन के पास बैठे दूसरे सज्जन से कहा-‘चलो भाई, कहीं दूसरी जगह बैठ जाते हैं।’
दोनों सज्जन वहां से उठकर थोड़ी दूर जाकर बैठ गये। दूसरे सज्जन ने पहले से कहा-‘आप भी कहां चक्कर में फंस गये? देखा नहीं उनके शिष्य कैसे आपके विरुद्ध विष वमन कर रहे थे। अरे, आप जानते हैं कि चौराहे पर ज्ञान चर्चा नहीं करना चाहिये पर फिर भी आप स्वयं ही वही कर रहे थे।’
पहले सज्जज ने कहा-‘हां, यह मेरी गलती थी। शायद महापुरुष यह बात मेरे जैसे लोगों के लिये कह गये हैं ज्ञान का व्यापार करने वाले उन संत और मंडली के लिये नहीं। हमारे महापुरुष जानते थे कि हमारे ज्ञान में शब्द और भाव का जो आकर्षण है वह ऐसे कथित संतों के लिये विक्रय की वस्तु हैं जिसका वह चौराहे पर ही व्यापार करेंगे। ऐसे में कोई ज्ञानी भी यही करेगा तो वह पिट भी सकता है।’
दोनों सज्जन आपस में हंस पड़े।
...............................
लेखक संपादक-दीपक भारतदीप,Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
----------------------
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका
10/13/08
‘बिन फेरे, बने बसेरे’ से चिंतित घनेरे-आलेख
सच तो यह है कि इस देश में ऐसी कई बहसें चलती हैं जिनका अपने आप में कोई निष्कर्ष निकलता ही नहीं हैं और खास तौर से स्त्री पुरुष के संबंधों का विषय तो ऐसा है जिस पर आज तक कोइ्र्र दावे से अपनी बात नहीं कह पाया। फिर आजकल के बुद्धिजीवी जिनको वाद और नारों पर चलते हुए वैसा ही करने की आदत हो गयी है।
स्थिति यह है कि बिना विवाह किये ही स्त्री पुरुष के साथ रहने को वैधानिक रूप देने का जो प्रस्ताव है उसका स्वरूप क्या है, यह जाने बिना ही तर्क दिये जा रहे हैं। टीवी चैनलों और समाचार पत्रों में ‘बिन फेरे हम तेरे’ शीर्षक लगाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया। मतलब फिल्म का टाईटल या गाने के आसरे ही अपनी बात कह रहे हैं कोई नया शीर्षक नहीं मिला। जैसे कि ‘बिने फेरे अब बनंेगे बसेरे’ या ‘बिन विवाह, इक घर होगा वाह!’
उस दिन तो हद ही हो गयी एक समाजशास्त्री इस विषय पर एक फिल्म का हवाला देकर अपनी बहस आगे बढ़ा रही थी‘ उस फिल्म में जैसा दिखाया गया है’ ‘अमुक फिल्म की नायिका के साथ यह हुआ’ और ‘अमुक फिल्म का नायक यह कह रहा था’ जैसे जुमले का उपयोग किया और फिर इस कानून का समर्थन किया। अब समझ मेें यह आ नहीं आ रहा था कि वह समाजशास्त्री थीं या फिल्मी कहानी विशेषज्ञ! हिंदी फिल्में कतई समाज का आईना नहीं होती क्योंकि साहित्य से उनका कोई सरोकार नहीं होता।
बुद्धिजीवियों की इस स्थिति को यह लगता है कि या तो फिल्म के दृष्टिकोण से समाज को देखा जायेगा या फिर विदेशी विचाराधारा के आईने इसका आंकलन होगा। सब तरफ बहसे देखें तो केवल सतही तर्कों पर हो रही है। कुछ धर्मशास्त्री तो अपने धर्म के विरुद्ध बता रहे हैं। समाज शास्त्री अपने अपने दृष्टिकोण से इस पर विचार व्यक्त कर रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि इस कानून का विस्तृत ब्यौरा किसी के पास उपलब्ध नहीं है।
एक स्त्री पुरुष का बिना विवाह किये साथ रहना कोई नयी बात नहीं है। बस अंतर यह है कि अधिकतर मामलों में पुरुष का एक विवाह हुआ होता है और वह समाज के डर के मारे दूसरा विवाह तो कर नहंी पाता और फिर उसका किसी अन्य स्त्री से संपर्क हो जाता है और अधिकतर मामलों में वह अविवाहित होती है। ऐसा कोई आज नहीं बल्कि सदियों से हो रहा है। राजा, महाराजों और जमीदारों के ऐसे एक नहंी हजार किस्से हैं जिनकी अपने क्षेत्रों में कहानियां बनी हुईं हैंं। कुछ लोगों ने गोली नाम का एक उपन्यास शायद पढ़ा हो उसमें एक राजा अपनी एक रखैल का विवाह अपने ही एक नौकर से करा देता है जबकि वह उसके पास एक दिन के लिये भी नहीं रहती। उसका पूरा जीवन ही अपने मालिक के सानिध्य में बीतता है। बताते हैं कि इस तरह की गोली प्रथा देश के कुछ हिस्सों में थी जिसमें राजा,महाराज और जमीदार इस तरह महिलाओं को गुलाम बनाकर रखते थे।
आधुनिक भारत में तो यह आम चलने में आ गया है। जिस तरह पहले राजा,महाराजा और जमीदारों की पहचान थी ऐसी विलासिता तो आज वह फैशन हो गयी है। जिन फिल्मों की कहानियों से इस समाज को देखने का प्रयास हो रहे हैं उनके अभिनेता और अभिनेत्रियों के निजी जीवन में तो ऐसी अनेक कहानियां हैं जो समाज में इतनी नहीं होतीं।
एक बात निश्चित है कि देश को पाश्चात्य सभ्यता के रोग ने जिस तरह ग्रस लिया है उससे तो फिलहाल मुक्ति संभव नहीं है। इससे एक तो पारिवारिक संस्कृति ध्वस्त हुई है दूसरे सुख सुविधा के साधनों के उपयोग से आदमी का घरेलू व्यय बढ़ा है और इसने एक ऐसे तनाव को जन्म दिया है जिसकी चर्चा कम ही लोग सार्वजनिक रूप से करते हैं। जिनके पास नहीं है वह अपने परिवार में ऐसी सुविधायें लाने के लिये प्रयत्नशील हैं और यह उनके लिये साधन नहंी बल्कि जीवन का लक्ष्य बनकर रह जाता है। एक आई तो दूसरी लानी है।
‘बिन फेरे बने बसेरे’ की पद्धति को वैधानिक मान्यता मिलने या न मिलने से कोई अंतर नहीं पड़ने वाला क्योंकि इसे सामाजिक मान्यता मिलने में सदियां लग जायेंगी। जैसे दहेज विरोधी कानून बन गया पर यह प्रथा एक अंश भी बाधित नहीं हुई। यही हाल ‘बिन फेरे बने बसेरे का भी होना है’। हां, यह एकदम आधुनिक किस्म के अविवाहित युवक युवतियों को तत्कालिक रूप से पसंद आयेगा पर बाद में इस पर चलने वाले पछतायेंगे भी। अभी इसका पूरा मसौदा किसी के सामने नहीं आया पर इसे अत्यंत सावधानी से बनाना होगा वरना दुरुपयोग कहीं दुरुपयोग तो तमाम ऐसी विसंगतियां समाज के सामने आयेंगी जिससे झेलना कठिन होगा।
यह बात याद रखने लायक है कि विवाह एक स्त्री और पुरुष के बीच जरूर होता है पर इससे दोनों के परिवार के अन्य लोग भी एक दूसरे के साथ जुड़ते हैं। अगर खुशी में दोनों के रिश्तेदार आते हैं तो दुःख में निभाते भी हैं। जीवन का कोई भरोसा नही है इसलिये विवाह नाम की यह संस्था बनी है। ‘बिना फेरे बने बसेरे‘की पद्धति अपनाने वालों को बाद में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी एक को दुःख पहुंचा तो दूसरा स्वयं ही उसे संभाल सकता है और बाकी रिश्तेदार तो कन्नी काट जायेंगे‘क्या हमें शादी पर बुलाया था जो अब तकलीफ में याद आ रही है?’ खासतौर से जिन लड़कियों के अधिकारों की बात कर रहे हैं उनके सामने ही सबसे अधिक संकट आ सकता है क्योंकि दुःख और तकलीफ में उसे किसी न किसी की सहायता आवश्यकता प्रतीत होती है। हां, यह बात केवल उन्हीं मामलोंे में लागू होती है जहां दोनों का पहला विवाह हो अगर किसी ने एक विवाह कर रखा है दूसरे के साथ ऐसे ही रिश्ता चला रहा है तो फिर उसके बारे में कहना तो व्यर्थ ही है। हालांकि सबसे बड़ा सवाल तो इसमें यह आने वाला है कि एक वैध विवाह करते हुए केाई दूसरे से ऐसा रिश्ता रख सकता है।
बहरहाल यह प्रथा बड़े शहरों में तो पहले ही चल रही है पर छोटे शहरों में इसका प्रचलन अभी नहीं है। वैसे जो इस कानून का विरोध कर रहे हैं उन्हें समाज का ज्ञान नहीं है। उन्हें लगता हैकि इससे तो समाज में तमाम तरह की विसंगतियां आयेंगी। उनके तर्क गलत हैं क्योंकि वह देश के युवक और युवतियों के मजबूत संस्कारों को अनदेखा कर रहे हैं। भारत में भले ही पाश्चात्य सभ्यता का बोलबाला है पर आज भी युवक युवतियों अगर किसी की तरफ आकर्षित होते हैं तो उनके मन मेेंं विवाह करने की इच्छा भी जाग उठती है। प्यार भले ही पाश्चात्य ढंग से हो पर मिलन हमेशा भारतीय तरीके से ही होता है। युवक युवतियों को एकदम बेवकूफ मानने वाले इन बुद्धिजीवियों पर तो तरस ही आता है। किसी प्रकार का तर्क वितर्क करते हुए इस बात को याद रखना चाहिये कि युवक युवतियों का खून गर्म होता है पर विषाक्त नहीं जो वह अपने अच्छे बुरे का निर्णय कर सकें। ‘बिन फेरे बने बसेरे की राह पर इतने लोग नहीं चलेंगे जितना सोचा जा रहा है और चल रहे हैं उनको रोका भी किसने था।
------------------------
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका
लेखक संपादक-दीपक भारतदीप
4/12/08
जिस्म की भूख पर हैं सब खामोश-हिन्दी शायरी
उनकी किताबों में कोई इलाज नहीं
ढेर सारे कसूरों की सजाएं है
कसूरवार की मजबूरी समझने का
कोई कहीं रिवाज नहीं
जमाने को सिखाते हैं तमाम तरीके
जन्नत में जाने के
अपनी हकीकतो से दूर
ख्वाबों में जाने के
सर्वशक्तिमान ने कोई कानून नहीं बनाया
फिर भी उसके नाम पर सुनाते हैं
चंद किताबें पढ़कर फैसले
इंसान की भूख को पढ़ने का
कहीं कोई मिजाज नहीं
सभी को मोहब्बत का पैगाम देते हैं
पर जिस्म की भूख पर है खामोश
क्योंकि उस पर किसी का बस नहीं
अरे, ऊपर वाले का नाम लेकर
दुनियो को उसके दस्तूर पर चलाने वालों
उससे पूछ का बताओ
भूखा अगर रोटी की चोरी करे
तो उसकी सजा क्यों होना चाहिए
अगर वह इंसान के पेट में भूख नहीं बनाता तो
मान लेते उसका होगा वजूद
इस धरती पर भी कहीं
7/10/07
वह पंगेबाज तुम फंदेबाज
(यह व्यंग्य रचना काल्पनिक है तथा किसी व्यक्ति या घटना से इसका कोई संबंध नहीं है)
मैं बरसात में भीगता हुआ दफ्तर पहुंचा और अपने कपडे सुखाने के लिए अपनी टेबल के पास पंखे के नीचे खङा हो गया तो मेरे पास बैठी सहकर्मी बोली-" बॉस ने बोला था कि तुम लेट आओगे पर तुम तो जल्दी आ गये, चाहते तो लंच बाद भी आ सकते थे।"
" मैंने कहा-"मुझे बिजली का बिल जमा करना था इसलिये बॉस से मैंने देर से आने को कहा था, मुझे लग रहा था कि देर हो जायेगी पर भीड़ न होने की वजह से बिल जल्दी जमा हो गया तो फिर मैं यही आ गया......."
मेरी बात पूरी होती उससे पहले ही वह मेरे पास आकर खड़ा हो गया, और बोला-"तुम्हें तो पडी है अपने बिजली के बिल की, यहाँ मुझ पर मुसीबत आन् पडी, बॉस ने यह पत्र लिखने के लिए दिया है जबकि मालुम है कि मुझे पत्र लिखना नहीं आता। अब तुम आ गये तो लिख दो।"
मेरे पास बैठने वाली सहकर्मी बोली -"अभी तो यह बरसात में भीगते हुए आये हैं, उन्हें अपने कपडे तो सुखाने दो। इन्होने सांसभी ली नहीं और तुम अपना काम लेकर आ गये।"
" मैडम!जब तक इसके कपडे सूखेंगे, मेरे प्राण सूख जायेंगे और जब तक यह सांस लेगा मेरी सांस रूक जायेगी। " वह बोलकर जोर से हंस दिया। उसने अपनी फ़ाइल मेरी टेबल पर फैंक दीं।
मैंने उससे कहा-"जब बॉस ने तुम्हें पत्र लिखने को दिया है तो मैं क्यों लिखूं?
वह हां-हां कर बोला-"ए! अपुन से पंगा लेने का नहीं। तुम जानते हो हमने जिन्दगी में कोई काम नहीं किया। चुपचाप कम करने का।"
अपना अभिनय दिखकर वह चला गया और किसी से मोबाइल पर बात करने लगा। मैं अपनी जगह पर बैठ गया और उसकी फ़ाइल उठा ली और उससे पूछा_"बोस ने तुम्हे इसके बारे में क्या निर्देश दिए हैं?"
" बॉस ने कहा है लिख दो कि यह काम नहीं हुआ तो उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत कर अनुशासनात्मक कार्यवाही करवायी जायेगी।" वह आंखे नाचते हुए बोला।
मैंने कहा"-आख़िर वह हमारी कंपनी का ही एक भाग है ऐसे कैसे लिखा जा सकता है।"
"तुम्हे अपने बॉस के कहे अनुसार काम करना है या नहीं।"वह आँखें दिखाता हुआ बोला।
मुझे उसकी परवाह नहीं थी पर मैंने तय किया कि आज इसे सबक सिखाना चाहिऐ। मैंने उसके कहे अनुसार लिखने का फैसला किया। बीच-बीच में कुछ अभद्र शब्द भी वह लिखवा गया और वह भी मैंने उस पत्र में लिखे दिए-हालांकि उन्हें गाली तो नहीं कहा जा सकता पर पत्र में उन्हें लिखना वह भी कार्यालयीन पत्र में ठीक नहीं है।
मेरे पास बैठी सहकर्मी बोली-"तुम इसकी भाषा गलती से भी मत लिख देना वरना मुसीबत तुम पर भी आयेगी। यह तो फसेगा तुम भी नही बचोगे।"
वह फिर जोर से ठठाकर हंस पडा और बोला -"लिख भी देगा तो क्या ? अपना कुछ भी नहीं बिगडेगा। अपुन से पंगा लेते हुए सब डरते हैं।"
मैंने पत्र पूरा किया और कहा-"यह लो और कंप्युटर रूम में जाकर इसे टाईप करवा दो। हाँ इससे पहले अपने और टाईप के बाद बॉस के हस्ताक्षर करवा लेना। "
"इस तुम पर अपने हस्ताक्षर नहीं कर सकते?"उसने पूछा।
मैंने उसे घूर कर देखा तो वह बोला-"ठीक है मैं ही कर देता हूँ।"
उसने सचमुच हस्ताक्षर किये और कंप्युटर रूम के तरफ चला गया। मैंने पास बैठी सहकर्मी से कहा-"मैंने वही लिखा जो उसने कहा।"
"क्या?" वह फटी आंखों से मेरी तरफ देख रही थी-"इस समय वहाँ लडकियां हैं, पढ़ेंगी तो क्या कहेंगी?"
वह लोट आया और बोला-"एक बात है गुरू। चुपचाप हमारा कहा मान लिया करो तो मैं तुमसे पंगा नहीं लिया करूंगा।"
मैं अपने काम में लगा रहा। वह अपनी जगह पर जाकर बैठ गया। मैं जानता था कि अब बवाल मचने वाला है और उसमे ज्यादा वक्त नही लगा। एक कंप्युटर ऑपरेटर दनदनाती रूम से बाहर आयी और मेरे सामने रखी कुर्सी पर बैठ गयी और बोली-" यह आपने क्या लिख दिया। पत्र लिखते हैं कि मजाक करते हैं ।"
मैंने उससे कहा-"पत्र पर दस्तखत किसके हैं ? और यह ऑफिस है इस तरह ऊंची आवाज में बात करना ठीक नहीं है।"
" वाह सर! आप हमे सिखा रहे हैं, यह देखिए अपना लिखा पत्र !किसी अधिकारी को लिख रहे हैं या किसी सडक छाप आदमी को? और दस्तखत..."उसने मेरी तरफ देखा फिर दूसरी तरफ देखने लगी जहाँ वह बैठा था।
" मेरे दस्तखत हैं।" वह बीच में बोला-" तुम तो इसे टाईप कर दो, बाकी हम निपट लेंगे। कुछ समझ में नहीं आ रहा तो मुझसे पूछ लो।"
"पर यहाँ ऊंची आवाज में बात करना मना है।"मैंने जानबूझकर कंप्युटर ऑपरेटर का ध्यान बटाने के लिए कहा।
हुआ भी वही उसने मुझे पलटकर देखा तो मैंने मुहँ फेर लिया। वह ग़ुस्से में वहां से चली गयी। वह भी कहीं बाहर चला गया। पास बैठी सहकर्मी बोली-" आज तो तुमने कमाल कर दिया? आज तुम दोनों में से एक फंसेगा। तुम या वह पंगेबाज।"
थोडी देर बाद वह लौटा तो कंप्युटर ऑपरेटर भी पत्र ले आयी और उसे दिया। उस समय भी वह मुझे घूर कर देख रही थी उसे यकीन नहीं था कि मैं ऐसा भी कर सकता हूँ , वह मेरी हैण्ड रायटिंग पहचानती थी और उसे पता था कि वह मैंने ही लिखा था। उसने फ़ाइल उसके हाथ में देते हुए कहा-"बॉस से दस्तखत कराने से पहले इसे पढ़ लेना।"
"मैं क्यों पढूं गा? वह बॉस काहेकी तनख्वाह लेता है?" वह उसके हाथ से फ़ाइल लेकर सीधे बॉस के कक्ष में चला गया और कंप्यूटर ऑपरेटर मेरे सामने ही कुर्सी पर बैठ गयी।
मैंने उससे पूछा -"यहाँ क्यों बैठ गयी? क्या कोई काम नहीं है।"
"नहीं सर!काम तो बहुत पड़ा है पर आज जो होने वाला नाटक हैं वह देखना भी जरूरी है। " वह आँखें फाड़कर मेरी तरफ देख रही थी।" आपने तो आज कमाल का अभिनय किया है? आपको तो राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिऐ।"
उसने क्या किसी ने भी इस तरह मुझसे बात करने का साहस नहीं किया था-सिवाय उस पंगेबाज के - और मैं समझ गया था कि आज कुछ मुझे भी परेशानी होने वाली है और वह बोस के रुप में मेरे सामने आ रही थी। उनको देखकर सब लोग उठ कर खडे हो गये मैं ऐसे बैठा काम कर रहा था जैसे मैंने देखा ही नही हो। उन्होंने वह फ़ाइल मेरे सामने पटक दीं और बोले_"यह पत्र तुमने लिखा है? अब तुम यह मत कहना कि इस पंगेबज के कहने से लिखा है ,तुम नहीं थे इसलिये मैंने इससे पत्र लिखने को कहा था ।"
बॉस से साथ वह भी था और उसका चेहरा फक पड़ चुका था । "पर सर!यह काम तो इसी का है॥"मैंने कहा।
उन्होने मेरी बात पूरी नहीं होने दीं और चीखने के अंदाज में बोले-"इसने कभी जिन्दगी में कोई काम ढंग से किया है। आज तक इसके सारे पत्र मैंने तुमसे लिख्वाये हैं । हम उनसे इस पत्र में क्या कह रहे हैं । वह हमारे जितने बडे अधिकारी हैं और मैं उन्हें धमकी दे रहा हूँ...और यह गालिया...कंपनी की मेनेजिंग बोर्ड में यह चिट्ठी भिजवा दूं, " फिर वह कम्प्यूटर ऑपरेटर से बोले-" और तुमने इसे टाईप कर दिया। मेरे पास नहीं ला सकती थी। तुमने किसके कहने से यह टाईप कर दिया?"
कम्प्यूटर ऑपरेटर घबडा गयी और उसने पहले मेरी तरफ और फिर उसकी तरफ उंगली उठाई और बोली-"इनके... उनके...."
" यह क्या इनके और उनके लगा रखा है क्यों नहीं कहती कि एक पंगेबाज और दूसरा फंदेबाज ।" फिर मेरी तरफ देखकर बोले-"यह तुम्हारा पहला मजाक है, इसलिये कुछ नहीं कह रहा हूँ, अगर यह पंगेबाज होता तो इसकी तो नौकरी गयी होती। अब तुम दूसरा पत्र तैयार करो।" वह चले गये।
मैंने देखा वह ग़ुस्से में मेरी तरफ देख रहा था। मैंने मुहँ फेर लिया तो वह बोला-"आज के बाद तुम पर भरोसा नहीं किया करूंगा। कम्प्यूटर ऑपरेटर और वह सहकर्मी दोनों बैठकर उसे सांत्वना दे रही थी। सहकर्मी मेरी तरफ देखकर बोली-"कुछ भी हो तुम्हें यह नहीं करना चाहिऐ।
मैंने ग़ुस्से से कहा-किसे क्या नहीं करना चाहिए था?"
कम्प्यूटर ऑपरेटर मेरी तरफ उंगली कर बोली-फंदेबज सर! आपको यह पत्र इस तरफ तैयार नहीं करना चाहिऐ था।"
मैंने उससे कहा-"तुम फंदेबाज कहने की भी हिम्मत कर रही हो?"
वह ग़ुस्से में बोली-"अब सामने तो नहीं पर आपके पीठ पीछे सभी इसी नाम से बुलाएँगे।"
वह चली गयी तो मैं सोच रहा था इस लडाई में जीता कौन था वह या मैं। फिर सोचा ऎसी लडाई में जीत और हार भी कभी होती है क्या?
मेरे पास बैठने वाली सहकर्मी धीरे-धीरे बोली-"वह पंगेबाज और तुम फंदेबाज। आज की घटना में कभी भूल ही नहीं सकती।
4/24/07
गर्मी में ठंडा, गले से पंगा-व्यंग्य
4/22/07
जिनपर माया का वरदहस्त, उनको मिलना ही चाहिए दर्शन का पहला हक:व्यंग्य व चिंतन
हिंदी मित्र पत्रिका
विशिष्ट पत्रिकायें
-
भ्रमजाल फैलाकर सिंहासन पा जाते-दीपकबापूवाणी (bhramjal Failakar singhasan paa jaate-DeepakbapuWani - *छोड़ चुके हम सब चाहत,* *मजबूरी से न समझना आहत।* *कहें दीपकबापू खुश होंगे हम* *ढूंढ लो अपने लिये तुम राहत।* *----* *बुझे मन से न बात करो* *कभी दिल से भी हंसा...7 years ago
-
राम का नाम लेते हुए महलों में कदम जमा लिये-दीपक बापू कहिन (ram nam japte mahalon mein kadam jama dtla-DeepakBapukahin) - *जिसमें थक जायें वह भक्ति नहीं है* *आंसुओं में कोई शक्ति नहीं है।* *कहें दीपकबापू मन के वीर वह* *जिनमें कोई आसक्ति नहीं है।* *---* *सड़क पर चलकर नहीं देखते...8 years ago
-
रंक का नाम जापते भी राजा बन जाते-दीपक बापू कहिन (Rank ka naam jaapte bhi raja ban jate-DeepakBapuKahin) - *रंक का नाम जापते भी राजा बन जाते, भलाई के दावे से ही मजे बन आते।* *‘दीपकबापू’ जाने राम करें सबका भला, ठगों के महल भी मुफ्त में तन जाते।।* *-----* *रुपये से...8 years ago
-
धार्मिक ग्रंथ की बात पहले समझें फिर व्यक्त करें-हिन्दी लेख - अभी हाल ही में एक पत्रिका में वेदों के संदेशों के आधार पर यह संदेश प्रकाशित किया गया कि ‘गाय को मारने या मांस खाने वाले ...10 years ago