समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका
Showing posts with label हिन्दी कविता. Show all posts
Showing posts with label हिन्दी कविता. Show all posts

7/12/11

गुमशुदा-हिन्दी शायरी (gumshuda-hindi shayari)

सर्दी, गर्मी और बरसात में
रास्ते अपने चेहरा बदलते जाते हैं,
सर्दी की शीतलता से बर्फ जैसे,
गर्मी में बरसती आग से अंगारे जैसे,
बादलों से लेकर नदिया हो जाते है।
चलने का सलीका
आंखों में नजरिया
पैरों में अहसास हो जिनके पास
रास्ते उन्हीं से दोस्ती निभाते हैं।
________________
वह रास्ते में गुम हो गये
या उनका रास्ता गुम हो गया
पता नहीं चला
अलबत्ता गुमशुदाओं में
उनका नाम लिखा पाते हैं।
उनके दिल की वही जाने
हम तो उनको अपनी आंखों में
तस्वीर की तरह बसाये
बस, यूं ही ढूंढने जाते हैं।

लेखक संपादक-दीपक ‘भारतदीप’,ग्वालियर
athour and writter-Deepak Bharatdeep, Gwalior
http://dpkraj.blogspot.com
यह आलेख इस ब्लाग ‘दीपक भारतदीप का चिंतन’पर मूल रूप से लिखा गया है। इसके अन्य कहीं भी प्रकाशन की अनुमति नहीं है।
अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द पत्रिका
2.अनंत शब्दयोग
3.दीपक भारतदीप की शब्दयोग-पत्रिका
4.दीपक भारतदीप की शब्दज्ञान पत्रिका
5हिन्दी पत्रिका

६.ईपत्रिका
७.दीपक बापू कहिन
८.शब्द पत्रिका
९.जागरण पत्रिका
१०.हिन्दी सरिता पत्रिका 

7/3/08

अपनी किस्मत भी गरीब नहीं होती-कविता


कुछ पल की खुशी भी
जिंदगी में नसीब नहीं होती
उसकी तलाश में भटके दर दर
मिलते हैं कई पल मुस्कराने के
खुश होते दिखाने के
पर जो दिल को छू जाये
वह तस्वीर कभी करीब नहीं होती

पसीने में नहाया अपना जस्म
मेहनत की लगी हो जैसे भस्म
देख उसे अपना ही जी भर आता है
कोई चाहत फिर भी पूरी नहीं होती
चाहे जमाने की खुशी कदमों में पड़ी हो
पर भी अपनी किस्मत जैसे रूठी लगती है
जिन चेहरों को देखकर दिल खुश होता है
उनकी करीबी नसीब नहीं होती

अपना रास्ता बदल कर कहीं
और चले जाने का मन करता है
पर हर राही अपनी मंजिल से
भटका लगता है
तब देखकर ख्याल आता है
सभी बेहाल हैं
अपनी हालातों से
अपनी ख्वाहिशों के बोझ तले
चले जा रहे हैं
चेहरे पर हंसी है
पर दिल में मलाल लिये जा रहे हैं
तब लगता है कि
कुछ चाहतें पूरी नहीं होती तो क्या
कुछ ख्वाहिशें जमीन पर नहीं उतरती तो क्या
कुछ तस्वीरें सच में नहीं सामने आती तो क्या
चलते हैं अपने पांव
हिलते हैं अपने हाथ
अपनी अक्ल हो जब साथ
तब अपनी किस्मत भी गरीब नहीं होती
.................................
दीपक भारतदीप

4/12/08

जिस्म की भूख पर हैं सब खामोश-हिन्दी शायरी

किसी भूखे को रोटी खिलाने का
उनकी किताबों में कोई इलाज नहीं
ढेर सारे कसूरों की सजाएं है
कसूरवार की मजबूरी समझने का
कोई कहीं रिवाज नहीं
जमाने को सिखाते हैं तमाम तरीके
जन्नत में जाने के
अपनी हकीकतो से दूर
ख्वाबों में जाने के
सर्वशक्तिमान ने कोई कानून नहीं बनाया
फिर भी उसके नाम पर सुनाते हैं
चंद किताबें पढ़कर फैसले
इंसान की भूख को पढ़ने का
कहीं कोई मिजाज नहीं
सभी को मोहब्बत का पैगाम देते हैं
पर जिस्म की भूख पर है खामोश
क्योंकि उस पर किसी का बस नहीं
अरे, ऊपर वाले का नाम लेकर
दुनियो को उसके दस्तूर पर चलाने वालों
उससे पूछ का बताओ
भूखा अगर रोटी की चोरी करे
तो उसकी सजा क्यों होना चाहिए
अगर वह इंसान के पेट में भूख नहीं बनाता तो
मान लेते उसका होगा वजूद
इस धरती पर भी कहीं

12/18/07

रुग्ण साहित्य

लिख कर प्रशंसा और पैसा
पाने की चाहत
शब्दों का व्यापारी बना देती है
न साहित्य से वास्ता
न समाज के लिए बनाना रास्ता
कलम उगलती है नाश्ता
शौहरत की बुलंदी
थोडी सी आलोचना भी
भृकुटी तना देती हैं

लिखते हैं बहुत लोग
उनको पढ़ कर वाह-वाह करने
वाली भीड़ भी जुट जाती
शब्दों पर नहीं
अदाओं पर तालिया बजाती
अनर्थ से भरे
भाव से परे
लिखते हुए लोग
इलाज की बजाय ला रहे रोग
रुग्ण साहित्य न पढों
हर माँ इसलिए बच्चे को बताती
-------------------------

हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर

विशिष्ट पत्रिकायें